यूपी में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकराने के बाद पलटी, 4 लोगों की हुई मौत
बलिया (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात को एक कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई जिसमें कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार सवार सब लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, हादसे में घायल हुआ शख्स गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।