यूपी में शादी से 1 दिन पहले युवती और उसके 'प्रेमी' के लटके मिले शव, दोनों थे चचेरे भाई-बहन
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक 20-वर्षीय युवती का शव घर पर और उसके 23-वर्षीय चचेरे भाई का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बकौल रिपोर्ट्स, युवती की शुक्रवार को शादी होनी थी और उसका अपने चचेरे भाई से अफेयर था। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्ट्या दोनों ने आत्महत्या की है और मामले की जांच जारी है।