यूपी में शादी से एक ही बाइक पर लौट रहे 3 सगे भाई-बहनों को वाहन ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार देर रात एक तेज़ रफ्तार वाहन ने 4 लोगों को टक्कर मार दी जिनमें से 28-वर्षीय शख्स और उसकी 2 सगी बहनों की मौत हो गई जबकि एक युवती घायल है। बकौल पुलिस, चारों एक शादी से एक ही बाइक पर लौट रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान कर रही है।

Load More