यूपी में शादीशुदा महिला के प्यार में पड़े युवक ने की खुदकुशी; घबराकर महिला ने भी खाया ज़हर
कानपुर (यूपी) में कथित तौर पर 43-वर्षीय शादीशुदा महिला के प्यार में पड़े 25-वर्षीय युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की खुदकुशी से घबराकर महिला ने कीटनाशक पी लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बकौल महिला, युवक उसे मिलने बुला रहा था और मना करने पर वह रेलवे ट्रैक पर कूद गया।