यूपी में शिक्षक की पिटाई से फटा 10वीं के छात्र के कान का पर्दा, एफआईआर दर्ज
बलिया (यूपी) में एक निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ 10वीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। छात्र के पिता ने शिकायत में बताया कि गणित का सवाल हल करते समय एक छात्र से बातचीत करने पर उनके बेटे की पिटाई की गई जिससे लड़के के कान का पर्दा फट गया है।