यूपी में शिक्षक ने छात्र को 58 सेकेंड में जड़े 17 थप्पड़; लात मारकर कोचिंग से निकाला
झांसी (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शिक्षक एक छात्र को पीटते और लात मारकर उसे कोचिंग से बाहर निकालते हुए नज़र आ रहा है। शिक्षक ने छात्र को कोचिंग में हंसने को लेकर कथित तौर पर 58 सेकेंड में 17 थप्पड़ जड़े। पुलिस ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।