यूपी में संपत्ति विवाद को लेकर सास की चिता पर बैठी बहू; 5 घंटे बाद हो पाया अंतिम संस्कार
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में संपत्ति बंटवारे के विवाद के चलते एक महिला के अपनी सास की चिता पर बैठने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला ने अपनी संपत्ति छोटे बेटे के नाम कर दी थी जिसको लेकर दूसरे बेटे की पत्नी ने हंगामा किया। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 5 घंटे बाद महिला का अंतिम संस्कार हो पाया।