यूपी में सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार 5 लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार 5 लोगों की मौत हो गई है और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में एक शख्स, उसकी पत्नी, 2 बच्चे और एक साली शामिल हैं और ये सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।