यूपी में सत्संगियों और पुलिस के बीच हुई झड़प, दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायल
आगरा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को राधास्वामी सत्संग सभा से जुड़े सत्संगियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दरअसल, पुलिस ने सभा द्वारा सरकारी ज़मीन पर किया गया अतिक्रमण शनिवार को हटाया था और सत्संगियों द्वारा कथित तौर पर फिर से अतिक्रमण करने की कोशिश के बाद झड़प हुई। झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।