यूपी में सपा कार्यकर्ता की दबंगों ने लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, पिटाई से अधमरा हुआ भतीजा
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को रमेश सिंह यादव नामक सपा कार्यकर्ता की उसके ही गांव के दबंगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके भतीजे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बकौल पुलिस, यह 2 पक्षों में नहर के पानी को लेकर विवाद से जुड़ा मामला है और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।