यूपी में सपा कार्यालय के बाहर लगा ‘ओपी राजभर दगे हुए कारतूस हैं’ लिखा होर्डिंग
घोसी विधानसभा सीट के उप-चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत के बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सपा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाया गया है जिसमें लिखा है, "ओमप्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं।" होर्डिंग में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की तस्वीर भी लगी है। फिलहाल सुभासपा प्रमुख राजभर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।