यूपी में सपा के कौनसे प्रमुख उम्मीदवारों ने किस लोकसभा सीट से जीता चुनाव?
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। कन्नौज से अखिलेश यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, आज़मगढ़ से धर्मेंद्र यादव, संभल से ज़ियाउर्रहमान बर्क, धौरहरा से आनंद भदौरिया, बदायूं से आदित्य यादव, फैज़ाबाद से अवधेश प्रसाद, फिरोज़ाबाद से अक्षय यादव, रामपुर से मोहिबुल्लाह और गाज़ीपुर से अफज़ाल अंसारी चुनाव जीते हैं।