यूपी में सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष ने नौकरी का झांसा देकर महिला से किया रेप, हुआ अरेस्ट
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में रुधौली के नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद को 35 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि सपा नेता ने नौकरी का झांसा देकर उसका कई बार रेप किया। बकौल पीड़िता, उसके गर्भवती होने पर आरोपी ने अन्य महिला के ज़रिए जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।