यूपी में सपा के शिविर में कई कार्यकर्ताओं की कटी जेबें; अखिलेश बोले- बीजेपी ने भेजे जेबकतरे
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में सपा के 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में करीब 50 कार्यकर्ताओं की जेबें कट गईं। शुक्रवार को कार्यक्रम में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे सम्मेलनों को खराब करने के लिए बीजेपी वाले जान-बूझकर जेबकतरों को भेज रहे हैं, जिन लोगों की जेबें कटी हैं वे बीजेपी वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।"