यूपी में सपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में ज़हीर सलमानी नामक सपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर की दूसरी पत्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि महिला के घर से कुछ सबूत मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, महिला के परिवार से पूछताछ की जा रही है।