यूपी में सपा नेता के भाई का पुलिस स्टेशन में मनाया गया जन्मदिन, इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर
अमरोहा (यूपी) में सपा नेता युसूफ कुरैशी के छोटे भाई बिलाल की पुलिस स्टेशन में जन्मदिन मनाने की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई हैं। एक तस्वीर में बिलाल थाने की टेबल पर थाना निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में केक काटता दिख रहा है। स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह की शिकायत के बाद एसपी ने इंस्पेक्टर का ट्रांसफर कर दिया है।