यूपी में सपा नेता ने लगवाया 'मुख्तार अंसारी के निधन के चलते इस बार ईद न मनाएं' का होर्डिंग
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सपा कार्यालय के बाहर पार्टी के राम सुधाकर यादव नामक नेता ने गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी को लेकर एक होर्डिंग लगवाया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। होर्डिंग पर लिखा है, "मुस्लिम भाइयों व गैर-मुस्लिम भाइयों से निवेदन है कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन के चलते इस बार ईद न मनाएं।"