यूपी में सपा नेता ने सिर पर जूते-चप्पल रखकर लोगों को 'साइकल' पर वोट देने की खिलाई कसम
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में चुनावी रैली में सपा नेता व पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप ने अपने सिर पर जूते-चप्पलों की गठरी रखकर लोगों को 'साइकल' चुनाव निशान पर वोट देने की कसम खिलाई जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "आपकी जूतियां मैंने सिर पर रखी हैं...मैं कसम खाता हूं कि अपनी जाति के लोगों को न्याय दिलाऊंगा।"