यूपी में सपा नेता स्वामी प्रसाद के काफिले को दिखाए गए काले झंडे, गाड़ी पर फेंकी गई स्याही
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में रविवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काले झंडे दिखाए गए व उनकी गाड़ी पर काली स्याही फेंकी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरोध करने वाले स्थानीय बीजेपी नेता व कार्यकर्ता थे। गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद लगातार उनका विरोध हो रहा है।