यूपी में सपा नेता स्वामी प्रसाद पर शख्स ने फेंका जूता, समर्थकों ने लात-घूंसों से की उसकी पिटाई
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को ओबीसी महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने गए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील के भेष में आए एक शख्स ने जूता फेंका। इसके बाद वहां मौजूद उनके समर्थकों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।