यूपी में सपा प्रत्याशियों को जीतने के बाद जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है: सपा
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में सलेमपुर, हमीरपुर और फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशियों के जीतने के बाद भी ज़िलाधिकारियों द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। सपा ने 'X' पर लिखा, "संज्ञान ले चुनाव आयोग, जीत का प्रमाण पत्र तुरंत मिले, लोकतंत्र की हत्या न करे प्रशासन।"