यूपी में सपा प्रत्याशी की सभा में 'जय श्रीराम' के जयकारे लगाता दिखा युवक, निकाला गया बाहर
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सपा की ओर से घोषित लोकसभा उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य की सभा के दौरान 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे एक युवक को सभा से बाहर निकाल दिया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नवल किशोर अपने सुरक्षाकर्मियों से सभा में बार-बार जयकारे लगा रहे युवक को बाहर निकालने का इशारा करते दिखे।