यूपी में सपा प्रत्याशी नदवी ने लगाया वोटिंग से रोके जाने का आरोप, कहा- क्या हम देश छोड़ दें?
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के बीच रामपुर (यूपी) से सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने प्रशासन पर वोटिंग से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "क्या हम नागरिकता छोड़ दें? देश छोड़ दें? अगर वोटिंग अधिकार नहीं रहेगा तो देश में रहने का मकसद क्या रह जाता है? हमारे अधिकार का कत्ल हो रहा है।"