यूपी में सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा
मऊ ज़िले की घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि वह विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में आए थे। बकौल रिपोर्ट्स, वह बीजेपी में शामिल होकर 2024 में पार्टी के टिकट पर मऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।