यूपी में सबसे अधिक निवेश वाला मंडल बना मिर्ज़ापुर, शीर्ष 5 की सूची की गई जारी
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, प्रदेश के 18 मंडलों में सबसे अधिक निवेश वाला मंडल मिर्ज़ापुर बन गया है जिसके 3 ज़िलों में ₹86,000 करोड़ से अधिक का निवेश हुआ है। इसके बाद मेरठ, झांसी, लखनऊ और मुरादाबाद मंडल का स्थान है। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने कहा, "कई नामी-गिरामी कंपनियां मिर्ज़ापुर मंडल में...उद्योग स्थापित करने के लिए बेताब हैं।"