यूपी में सब्ज़ी विक्रेता की खुदकुशी को लेकर बीजेपी विधायक व आईपीएस अफसर में हुई बहस
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में सब्ज़ी विक्रेता की खुदकुशी के मामले में मंगलवार को बिठूर से बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा व आईपीएस अधिकारी अमोल मुरकुट के बीच बहस हो गई। सांगा ने मुरकुट से कहा, "आप मुझे अकड़ न दिखाइए।" इसके बाद मुरकुट के कुछ कहने पर सांगा के समर्थक शोर करने लगे जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई।