यूपी में समोसे में निकली छिपकली, खाने से ग्राहक की बिगड़ी तबीयत

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में एक दुकान से खरीदकर समोसे खा रहे एक ग्राहक के समोसे में छिपकली निकली है जिसका वीडियो सामने आया है। यह समोसा खाने के बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

Load More