यूपी में सरकारी ऐम्बुलेंस से धान ढोने का वीडियो हुआ वायरल, चालक किया गया सस्पेंड
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में सरकारी ऐम्बुलेंस से धान ढोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बच्चों समेत कुछ लोग ऐम्बुलेंस से धान की बोरी उतारते नज़र आ रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में ऐम्बुलेंस के चालक को सस्पेंड कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है।