यूपी में सरकारी नौकरी वाले युवकों से शादी कर ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार
कानपुर (यूपी) में पुलिस ने सरकारी नौकरी वाले युवकों से शादी करने के बाद उन्हें ठगने वाली 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार किया है। महिला के तीसरे पति ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद अश्लील वीडियो बनाकर वह ₹10 लाख और मकान मांग रही थी। बकौल शख्स, महिला ने पूर्व पतियों से तलाक लिए बिना उससे शादी की थी।