यूपी में सरकारी वाहनों से हादसा होने पर मिलने वाली मुआवज़ा राशि को कई गुना बढ़ाया जाएगा: मंत्री
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विधानसभा में बताया है कि प्रदेश में सरकारी या सार्वजनिक वाहनों से हादसा होने पर मिलने वाली मुआवज़ा राशि को कई गुना बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी सरकारी गाड़ियों से मौत होने पर मृतकों के आश्रितों को ₹40,000 का मुआवज़ा दिए जाने का प्रावधान है जो पर्याप्त नहीं है।