यूपी में सरिया से लदे डीसीएम से टकराने के बाद बस के उड़े परखच्चे, 2 की मौत व 5 लोग हुए घायल
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात को एक तेज़ रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े सरिया से लदे डीसीएम वाहन में जाकर घुस गई जिससे 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल पुलिस, बस लखनऊ से गोंडा जा रही थी। घटना में बस के परखच्चे उड़ गए जिसकी तस्वीर सामने आई है।