यूपी में ससुरालवालों ने की शख्स की हत्या, बहन को टीवी गिफ्ट करने को लेकर नाराज़ थी पत्नी
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक 35-वर्षीय शख्स की कथित तौर पर पत्नी के परिवार ने हत्या कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शख्स अपनी बहन को शादी में सोने की अंगूठी व टीवी देना चाहता था और इससे नाराज़ होकर उसकी पत्नी ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। बकौल पुलिस, मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।