यूपी में सहपाठियों द्वारा पीटे गए छात्र की पहचान उजागर करने को लेकर पत्रकार ज़ुबैर पर केस दर्ज
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में शिक्षिका द्वारा सहपाठियों से जिस 7 वर्षीय मुस्लिम छात्र को थप्पड़ लगवाए गए थे उसकी पहचान उजागर करने के आरोप में 'ऑल्ट न्यूज़' के पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ एक शख्स ने मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, ज़ुबैर ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।