यूपी में सांड के हमले से बचने के लिए 2 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा शख्स, वीडियो हुआ वायरल
बलिया (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स सांड के हमले से बचने के लिए पेड़ पर बैठा नज़र आ रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स करीब 2 घंटे तक पेड़ पर बैठा रहा। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "यूपी में अब एक 'सांड रक्षा पुलिस' भी बनानी चाहिए।"