यूपी में सांड के हमले से सचिवालय कर्मी की हुई मौत, सांड को बेहोशी का इंजेक्शन देकर ले गई टीम
उत्तर प्रदेश के अमेठी में सोमवार को एक सांड के हमले से सचिवालय (लखनऊ) में कार्यरत रामकृष्ण (59) नामक कर्मचारी की मौत गई जबकि उनको बचाने में 3 लोग घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने सांड को पकड़ कर पेड़ में बांध दिया। बकौल रिपोर्ट्स, वन विभाग की टीम सांड को बेहोशी का इंजेक्शन देकर अपने साथ ले गई।