यूपी में सांडा छिपकलियों से दर्द निवारक तेल बनाने वाला शख्स हुआ अरेस्ट, कई छिपकलियां बरामद
हाथरस (यूपी) में वन विभाग की टीम ने दर्द निवारक तेल बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 स्पाइनी टेल्ड छिपकलियां बरामद की हैं जिन्हें सांडा छिपकलियां भी कहा जाता है। वन दारोगा आशीष कुमार के मुताबिक, आरोपी इन छिपकलियों का इस्तेमाल तेल बनाने में करता था और उसे दर्द निवारक के रूप में बेचता था।