यूपी में सांप के काटने पर उसे लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर की टेबल पर रखा

महोबा (उत्तर प्रदेश) में सांप द्वारा एक युवक को काटे जाने के बाद उसके परिवार के लोगों ने सांप को पीट-पीटकर मार दिया। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर युवक अपने साथ मरे सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा और उसे डॉक्टर की टेबल पर रखकर इलाज की गुहार लगाई। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के बाद युवक की हालत स्थिर है।

Load More