यूपी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने वाले भाई-बहन पर केस दर्ज, वीडीओ हुआ निलंबित
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुदान हड़पने के लिए शादी करने वाले भाई-बहन के खिलाफ पुलिस ने प्रभारी एडीओ (समाज कल्याण विभाग) की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एक ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को निलंबित कर दिया गया है।