यूपी में सिपाही ने शख्स को थप्पड़ जड़कर कहा- तुम सपने में आकर परेशान करते हो; हुआ निलंबित
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिस सिपाही एक शख्स को थप्पड़ जड़ता दिख रहा है। पीड़ित शख्स ने कहा कि थप्पड़ जड़ने का कारण पूछने पर सिपाही ने कहा कि वह उसे सपने में आकर परेशान करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच की जा रही है।