यूपी में सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र में मिले बिना छपे पन्ने, लिया गया संज्ञान
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए एक केंद्र में कई अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र में कुछ बिना छपे हुए पन्ने मिले जिसका उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने संज्ञान लिया है। यूपीपीआरपीबी ने बताया कि प्रकरण को बोर्ड ने पूरी गंभीरता से लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।