यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अरुण सिंह नामक मुख्य आरोपी ने एसटीएफ के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कौशांबी पुलिस के दबाव में आत्मसमर्पण किया है। गौरतलब है कि पुलिस अब तक पेपर लीक मामले से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।