यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद अभ्यर्थियों ने मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश में 17-18 फरवरी को हुई पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त किए जाने के बाद लखनऊ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभ्यर्थी जश्न मनाते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 महीने के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।"