यूपी में सीएम के बाद सबसे ज़्यादा पावर मेरे पास है, मुझे गब्बर सिंह समझ लो: ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मऊ में जनसभा में कहा है, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद सबसे ज़्यादा पावर मेरे पास है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "थाने में पीला गमछा पहनकर जाओगे...तो तुम्हारी शक्ल में दारोगा को ओपी राजभर दिखेगा।" राजभर ने कहा, "मुझे 'शोले' का गब्बर समझ लो।"