यूपी में सीएम योगी के सरकारी होर्डिंग को बुलडोज़र से तोड़कर हटाया गया, सामने आया वीडियो
मेरठ (यूपी) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी होर्डिंग को बुलडोज़र से तोड़कर हटाया जा रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू होने के चलते राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स व पोस्टर्स हटाए जा रहे हैं। दीवारों पर विज्ञापनों के पेंटिंग को हटाने का वीडियो भी सामने आया है।