यूपी में सुभासपा की महिला प्रदेश महासचिव की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर की गई हत्या
संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को नंदिनी राजभर नामक 30 वर्षीय महिला की कुछ लोगों ने घर में घुसकर कथित तौर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। नंदिनी सुभासपा की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव थीं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे ज़मीन विवाद का कारण सामने आया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।