यूपी में सोसायटी के बेसमेंट में 19 वर्षीय महिला गार्ड का 3 लोगों ने किया गैंगरेप, हुई मौत

गाज़ियाबाद (यूपी) की एक सोसायटी के बेसमेंट में रविवार को एक 19-वर्षीय महिला सिक्योरिटी गार्ड का 3 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) में भर्ती कराई गई पीड़िता की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया, "पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।"

Load More