यूपी में स्कूटर सवार महिला की ट्रक के नीचे फंसकर हुई मौत; पति की मौत के बाद मिली थी नौकरी
बांदा (यूपी) में स्कूटर सवार सरकारी महिला कर्मचारी को ट्रक ने बुधवार को टक्कर मार दी जिसके कारण उनका दोपहिया वाहन ट्रक के नीचे फंस गया और महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जा रही है। पति के निधन के बाद मृतका की पति की जगह पर नौकरी लगी थी।