यूपी में स्कूल के प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से किया 'रेप', केस दर्ज

कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में 15 वर्षीय छात्रा से रेप किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने छात्रा को इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, यह घटना अप्रैल की है और आरोपी अभी फरार है।

Load More