यूपी में स्कूल के विद्यार्थियों का आरोप- प्रिंसिपल माथे से हटवा देती हैं टीका; जांच शुरू
मुरादाबाद (यूपी) में एक स्कूल के विद्यार्थियों व उनके परिवार ने प्रिंसिपल पर विद्यार्थियों के माथे से टीका हटवाने व हाथ में बंधा कलावा तोड़ देने का आरोप लगाया है। वहीं, स्कूल के स्टाफ ने भी प्रिंसिपल पर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा कि प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया गया है।