यूपी में स्कूल जा रहे टीचर को नाम पूछने के बाद दो लड़कों ने मारी गोली
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार सुबह एक शिक्षक को 17-18 वर्षीय दो लड़कों ने उसका नाम पूछने के बाद गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के समय शिक्षक स्कूल जा रहा था और उसके कान के पास गोली लगी है। शिक्षक की हालत स्थिर बताई जा रही है और गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।